नीमच - मध्यप्रदेश जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा जनकल्याण अभियान के तहत जनकल्याण प्रदर्शनी कलेक्टोरेट परिसर नीमच में आयोजित की गई है। मध्यप्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित इस आकर्षक जनकल्याण प्रदर्शनी का गुरूवार को कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा ने अवलोकन कर, प्रदर्शनी की सराहना की। यह जनकल्याण प्रदर्शनी 15 दिसम्बर तक आमजनों के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। जिले के नागरिकों से इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने का आग्रह किया गया है। कलेक्टोरेट नीमच में आयोजित इस जनकल्याण प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर आधारित फोटो एवं जानकारी का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी में व्यवसायिक कौशल पर केंद्रित शिक्षा, रोजगार के अवसरों का निर्माण, स्टार्टअप को प्रोत्साहन, आधुनिक चिकित्सा सेवाओं की गारंटी, मेडिसिटी, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए संवेदनशील पहल, निवेश और रोजगार के बढ़ते अवसर, अधोसंरचना विकास और गति, औद्योगिक विकास के अभूतपूर्व विकास, जल स्त्रोतों के संरक्षण को समर्पित पहल, जन भागीदारी से जल संरक्षण, उद्योगों के लिए नई राहें, स्वास्थ्य क्षैत्र में रोजगार के अवसर, चिकित्सा शिक्षा को नया आयाम पर आधारित फोटो एवं जानकारी का प्रदर्शन किया गया है।