MP Weather Update : मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट, अगले 4 दिनों में 28 जिलों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा !

MP 44 NEWS December 14, 2024, 12:30 pm Technology

MP Weather Update : मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, आज जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, सिवानी और नर्मदापुरम में सर्द हवा का प्रकोप रहेगा। भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, नीमच, विदिशा, सीहोर, रायसेन, कटनी, मंडला, मंदसौर, रतलाम, बैतूल, नरसिंहपुर और सीधी में कोल्ड-डे का असर रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पहाड़ों में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस हफ्ते मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेज रहने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक मध्प्रदेश में कड़ाके के ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। आज शुक्रवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।इधर, लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });