नीमच - जिला मुख्यालय पर गुरूवार 19 दिसंबर को स्थानीय विजय टॉकीज चौराहे पर जिला युवा कांग्रेस नीमच के उपाध्यक्ष वैभव अहीर के आह्वान व नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। यह संसद में केंद्रीय गृहमंत्री के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के विरोध में किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के द्वारा बाबा साहब के लिए की गयी टिप्पणी भाजपा की दोहरे चरित्र को दिखाता है। एक और भाजपा संविधान की दुहाई देती है तो दूसरी ओर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भरी संदन में अपमान करती है। भाजपा हमेशा से संविधान के खिलाफ बोलते और संविधान के साथ खिलवाड़ करते आई है।
जिला युवा कांग्रेस नीमच के जॉबाज नेता जिला उपाध्यक्ष वैभव अहीर ने कहा कि सदन में जिस तरह का भाषा का प्रयोग बाबा साहब के लिए केंद्रीय गृहमंत्री ने किया है वह निंदनीय और बर्दाश्त करने के काबिल नहीं है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर व मोनू लोक्स ने कहा कि इस बयान से भाजपा की मानसिकता का पता चलता है कि वो संविधान के प्रति क्या सोचती है। दोनो नेता द्वय ने कहा कि इस देश में सारा सिस्टम संविधान से ही चलता है, जिसे भाजपा बदलना चाहती है।
मौके पर पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, शहर ब्लाक कॉंग्रेस अध्यक्षद्वय राकेश अहीर, महेंद्र मोनू लोक्स, जिला संगठन मंत्री बृजेश मित्तल, पूर्व ब्लाक कॉंग्रेस अध्यक्ष बृजेश सक्सेना, अंकित अहीर, चरण जाट, लोकेश यादव, मनीष यादव, बंटी अहीर, शराफत खान,पार्षद भारत सिंह अहीर, इकबाल कुरैशी, तरुण बाहेती, जिला महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, अजय अहीर, राहुल मेघवाल, सोनू यादव, रवि दीवान ,अंकुर गर्ग, विमल शर्मा, लालू लोकेश रियार, ओम शर्मा, मुकेश कालरा, अर्जुन सुथार, योगेश प्रजापति, राकेश सोनकर, इकबाल कुरैशी, मन्नू बना, जुगल अहीर, हर्षित सहित अनेक कॉंग्रेसजन मौजूद रहे।