KHABAR: पहलगाम के दोषियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी, मधुबनी में पीएम मोदी बोले- आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया, पढ़े खबर

MP 44 NEWS April 24, 2025, 1:19 pm Technology

पहलगाम अटैक के बाद गुरुवार को बिहार के मधुबनी पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि 'पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी।' 'आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, किसी ने जीवन साथी खोया। इनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती था, कोई बिहार का लाल था। आज सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा आक्रोश एक जैसा है।' पीएम मोदी ने कहा, '22 अप्रैल को जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में मासूम लोगों को जिस तरह से मारा है। उससे पूरा देश व्यथित है। उनके दुख में पूरा देश साथ खड़ा है। जिनका अभी इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों इसके लिए भी सरकार प्रयास कर रही है।''ये हमला सिर्फ निहत्थे लोगों पर नहीं हुआ है। भारत की आस्था पर हमला है। स्पष्ट कहना चाहता हूं, हमला करने वालों को और उनकी मदद करने वालों को कल्पना से भी बड़ी सभा मिलकर रहेगी।' पंचायती राज कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम ने मृतकों को मंच से श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि ‘अपनी बात शुरू करने से पहले मैं आप सबसे एक प्रार्थना करना चाहता हूं। आप जहां हैं, वहीं अपने स्थान पर बैठे रहकर ही 22 तारीख को जिन परिवारजनों को हमने खोया है। उनको श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद मैं अपनी बात शुरू करूंगा।' बिहार की धरती से दुनिया को कहता हूं- भारत आतंकियों को सजा देगा पहलगाम आतंकी हमले पर पीएम मोदी ने कहा, 'आज बिहार की धरती पर मैं पूरी दुनिया से कहता हूं कि भारत हर आतंकवादी और उसके समर्थकों की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें सजा देगा। हम उन्हें धरती के अंतिम छोर तक खदेड़ेंगे। आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी। आतंकवाद को सजा मिलेगी। न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूरा देश इस संकल्प में एक है। मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है। मैं विभिन्न देशों के लोगों और उनके नेताओं को धन्यवाद देता हूं जो हमारे साथ खड़े हैं।' गांव के विकास से ही देश का विकास होगा पंचायती राज कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी ने कहा कि, 'आज पंचायती राज दिवस के मौके पर पूरा देश मिथिला से जुड़ा है, बिहार से जुड़ा है। आज यहां देश के बिहार के विकास से जुड़े हजारों करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।' 'आज राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर सिंह की पुण्यतिथि भी है। मैं उन्हें नमन कहता हूं। बिहार वो धरती है जहां से बापू ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत की थी। उनकी सोच थी कि जब तक गांव का विकास नहीं होगा, तब तक भारत का विकास नहीं हो जाएगा।' 'बीते दिनों में पंचायतों को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए। 2 लाख से ज्यादा पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया है। साढ़े 5 लाख से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर गांवों में बने। इससे कई दस्तावेज अब आसानी से मिल रहे हैं।' पीएम ने की सीएम नीतीश की तारीफ गांव-पंचायतों में बड़ी समस्या जमीन विवाद की रही है। इसके समाधान के लिए जमीनों के रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। बिहार देश का पहला राज्य था जहां महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया। मैं नीतीश जी का अभिनंदन करता हूं। बड़ी संख्या में आज दलित,पिछड़े , अति पिछड़े समाज के बेटियां सेवाएं दे रही हैं। यही लोकतंत्र में सबसे बड़ी भागीदारी है। जीविका दीदी को 1 हजार करोड़ की मदद दी गई लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण का कानून भी बनाया गया है। इसका फायदा भी होगा हमारी बहन-बेटियों को प्रतिनिधित्व में मिलेगा। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। बिहार में जीविका दीदियों के कार्यक्रम से महिलाओं का जीवन बदला है। जीविका दीदियों को 1 हजार करोड़ की मदद दी गई है। 'बीते दशक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। गरीबों के घर बने, सड़कें बनीं, गैस कनेक्शन पहुंचे। गांव में लाखों करोड़ रुपए पहुंचे हैं। रोजगार के नए अवसर भी बने हैं। मजदूर से लेकर किसान, गाड़ी वालों को कमाई के नए मौके मिले हैं।' PM आवास योजना का लक्ष्य- गरीब परिवार बेघर ना हो 'मैं आपको PM आवास योजना का उदाहरण दूंगा। इस योजना का लक्ष्य है, देश में कोई भी गरीब परिवार बेघर ना हो, सबके सिर पर पक्की छत हो।' 'इसी लक्ष्य के साथ बीते दशक में 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनवाए गए हैं। बिहार में भी 57 लाख गरीब परिवारों को पक्के घर मिल चुके हैं। आने वाले दिनों में 3 करोड़ घर गरीबों को मिलने वाले हैं।' 'आज ही बिहार के करीब डेढ़ लाख परिवार अपने पक्के घर में गृह प्रवेश कर रहे हैं। देशभर के 15 लाख गरीब परिवारों को नए घर के निर्माण के स्वीकृति पत्र दिए गए। इनमें से साढ़े 3 लाख लोग हमारे बिहार के ही हैं।' '10 लाख परिवारों को पक्के घर के लिए आर्थिक मदद भेजी गई है। इसमें बिहार के 80 हजार ग्रामीण और 1 लाख शहरी परिवार शामिल हैं।' 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों के घर पहली बार नल से जल पहुंचा 'देश के 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों के घर पहली बार नल से जल पहुंचा है। ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों के घर बिजली का कनेक्शन पहुंचा है। जिन्होंने कभी सोचा नहीं था कि गैस पर खाना बनाएंगे, उन्हें गैस सिलेंडर मिले हैं।' देश में मेडिकल कॉलेज की संख्या दोगुनी हुई है 'देश में मेडिकल कॉलेज की संख्या दोगुनी हो चुकी है। गांवों में भी अच्छे अस्पताल बने इसके लिए देशभर में डेढ़ लाख से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने हैं। गरीब और मिडिल क्लास के लिए ये बड़ी राहत है। यहां सस्ती दवाएं मिलती हैं। बिहार में 800 से ज्यादा जन औषधि केंद्र बनवाए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत भी बिहार में लाखों परिवारों को मुफ्त इलाज हो चुका है।' बाढ़ से राहत के लिए बूढ़ी गंडक-कोसी पर बांध बनेंगे 'पटना एयरपोर्ट का भी विस्तार किया जा रहा है। रोजगार के नए अवसर भी बनाए जा रहे हैं। गांव जितने मजबूत होंगे, देश उतना ही सशक्त होगा। मिथिला के कोसी का एक क्षेत्र बाढ़ से परेशान रहा है। सरकार बाढ़ के प्रकोप को कम करने के लिए 11 हजार करोड़ रुपए खर्च करने वाली है। इससे बूढ़ी गंडक, कोसी पर बांध बनेंगे। किसानों के खेत तक पानी पहुंचेगा। यानी अब बाढ़ की परेशानी भी कम होगी। खेतों तक पानी भी पहुंचेगा।' 'मखाना देश के लिए सुपर फूड है, लेकिन मिथिला की समृद्धि का हिस्सा है। हमने मखाने को GI टैग दिया है। मतलब मखाना आपका उत्पाद है, इस पर मुहर लगाई गई है। मखाना बोर्ड से किसानों का भाग्य बदलने वाला है।' आतंकवाद को माकूल जवाब दें, देश आपके साथ है- ललन सिंह इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा- 'पहलगाम में आतंकी घटना हुई, उससे सभी मर्माहत हैं। पुलवामा घटना के बाद देश आपके साथ था, आज भी पूरा देश आपके साथ हैं। आप इस का माकूल जवाब दें।' बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- '2 दिन पहले आतंकी हमले में कई लोगों की मौत हुई है। ये घटना निंदनीय है। हमारे परिवार से साथ खड़े हैं। पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है।' नीतीश कुमार ने मंच से लोगों को कहा- प्रधानमंत्री जी ने इतना काम किया है। इनके लिए जोरदार तालियां बजाइए। PM मोदी ने 13,480 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। हमने हर क्षेत्र के लिए काम किया- CM '2005 में हमारी सरकार बनी। ये हमारे 20वां साल है। पहले पंचायतों का बुरा हाल था। कोई काम नहीं होता था। जब NDA की सरकार बनी तो साल 2006 में हम लोगों ने पंचायती राज और नगर निकाय के कानून में संशोधन किया। हमने महिलाओं को आगे बढ़ाया, 50%आरक्षण दिया। इन लोगों ने किसी के लिए कोई काम नहीं किया। केंद्र और राज्य की सरकार साथ में काम कर रही है। हमने पानी-बिजली-सड़क हर क्षेत्र के लिए का किया है।' 2 बार पार्टी के लोगों ने गड़बड़ की थी सीएम नीतीश ने एक बार फिर कहा कि 2 बार हमारी ही पार्टी के लोगों ने गड़बड़ कर दी थी, इसलिए उधर चले गए। 'बीच में हमने गड़बड़ कर दिया था। उन लोगों के साथ चले गए थे। अब नहीं करेंगे। देखिए PM यहीं बैठे हैं। पूछ लीजिए। समझ आया कि गड़बड़ कर रहे हैं तो हमने उन्हें छोड़ दिया।'

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });