KHABAR: नरवाई जलाने पर जिले में अब तक 60 प्रकरण दर्ज- 2. 35 लाख रूपये की राशि का अर्थदण्‍ड आरोपित, पढ़े खबर

MP 44 NEWS April 24, 2025, 5:09 pm Technology

नीमच - जिला प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने के विरूद्ध निरंतर सख्‍त कार्यवाही की जा रही है। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में नरवाई जलाने पर अब तक जिले में कुल 60 प्रकरण दर्ज किए गए है। इनमें 2 लाख 35 हजार रूपये का अर्थदण्‍ड राजस्‍व अधिकारियों द्वारा आरोपित किया गया है। इसके अलावा एक किसान के विरूद्ध नरवाई जलाने पर अपराध पंजीबद्ध करवाया गया है। जिले में म.प्र. (वायु प्रदूषण निवारण नियंत्रण) अधिनियम की धारा 19(5) के तहत कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा एक मार्च 2025 जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंधात्‍मक आदेश लागू किया गया है। म.प्र.प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत नरवाई जलाने पर अब तक दर्ज प्रकरणों और आरोपित अर्थदण्‍ड का तहसीलवार विवरण निम्‍नानुसार है। क्र. - तहसील -दर्ज प्रकरण- आरोपित अर्थदण्‍ड - 1. जावद - 3 - 15,000, 2. सिंगोली - 4 - 10,000, 3. मनासा - 14 - 40,000, 4. रामपुरा - 8 - 20,000, 5. नीमच - 5 - 12,500, 6. नीमच नगर - 4 - 12,500, 7 - जीरन - 22 - 1,25,000, कुल = 60 (दर्ज प्रकरण) = 2,35,000 (आरोपित अर्थदण्‍ड)

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });