*KHABAR : एसडीएम पराग जैन ने ज्ञानोदय हॉस्पिटल में परखी फायर सेफ्टी व्यवस्थाएं अग्निशमन उपकरण, निकास द्वार एवं आपातकालीन सुविधाओं का किया निरीक्षण, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 5, 2026, 11:45 am Technology

नीमच | अस्पतालों में फायर सेफ्टी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम नीमच पराग जैन एवं तहसीलदार संजय मालवीय ने गुरुवार को नीमच स्थित ज्ञानोदय हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया। फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच: निरीक्षण के दौरान एसडीएम जैन ने अस्पताल में स्थापित फायर एक्सटिंग्विशर, फायर हाइड्रेंट, स्मोक डिटेक्टर, फायर अलार्म सिस्टम एवं आपातकालीन निकास द्वार की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता की का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में तैनात स्टाफ से अग्निशमन यंत्रों के संचालन एवं आपात स्थिति में की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी भी ली। एसडीएम ने अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध बेड, ऑक्सीजन सुविधा, आईसीयू, जनरेटर बैकअप एवं स्वच्छता व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी फायर सेफ्टी उपकरणों को हमेशा चालू हालत में रखा जाए और स्टाफ को समय-समय पर मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाए। जैन ने कहा, कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर फायर सेफ्टी के सभी मापदंडों का शत-प्रतिशत पालन अनिवार्य है। उन्होंने प्रबंधन को फायर एनओसी का समय-समय पर नवीनीकरण एवं सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित था। यह जानकारी तहसीलदार संजय मालवीय ने दी है। स.क्र./1000/35/मालवीय/फोटो नवकरणीय ऊर्जा मंत्री शुक्‍ला द्वारा आज सिंगोली सौलर प्रोजेक्‍ट का निरीक्षण नीमच 04 जून 2026, प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्‍ला आज 5 जून को प्रात: 10 बजे नीमच से प्रस्‍थान कर दोपहर 12 बजे सिंगोली पहुंचकर सौलर परियोजना का निरीक्षण करेंगे। तदपश्‍चात दोपहर 2 बजे सिंगोली से अशोक नगर जिले के लिए प्रस्‍थान करेंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });