*KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने दिए निर्देश: मानसून पूर्व नष्ट करें मच्छर उत्पत्ति के स्त्रोत, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 2, 2026, 7:42 pm Technology

नीमच । प्रतिवर्षानुसार माह जून को मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जा रहा है। मच्छर जनित बीमारियों यथा मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया इत्यादि के संबंध में आमजन में जागरूकता लाने हेतु जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। *अंतर विभागीय कार्यशाला संपन्न इसी क्रम में मंगलवार को टी.एल. बैठक के पश्चात कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में मलेरिया निरोधक माह जून 2026 के अंतर्गत विभिन्न विभागों से समन्वय हेतु अंतर विभागीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में किया गया। कार्यशाला में समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर के निर्देश: कलेक्टर ने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि मानसून के दौरान मच्छरों की उत्पत्ति के स्त्रोत बढ़ जाते हैं, जिससे मच्छर जनित बीमारियां फैलने लगती हैं। मच्छर के उत्पत्ति स्त्रोतों को नष्ट कर ही इन बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मच्छरजन्य परिस्थितियों को समाप्त कर बीमारियों के नियंत्रण में सक्रिय सहयोग करने के निर्देश दिए। जिला मलेरिया अधिकारी की अपील: जिला मलेरिया अधिकारी अल्पेश कुमार बारिया ने समस्त विभागों से अपील की कि वे अपने कार्यालय परिसर, आवासीय कॉलोनियों एवं कार्यस्थलों पर जल-जमाव न होने दें। कूलर, गमले, टायर, नारियल के खोल आदि में एकत्र पानी को नियमित रूप से खाली करें। मच्छरजन्य परिस्थितियों को नष्ट करने में प्रशासन का सहयोग करें, जिससे जिले को मलेरिया, डेंगू एवं चिकुनगुनिया मुक्त बनाया जा सके

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });