नीमच | भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए भारत विकास परिषद, सुभाष शाखा द्वारा आमजन की सेवा हेतु ठंडी छाछ का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य शाखा के पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार राठी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को ठंडी छाछ वितरित कर गर्मी से राहत प्रदान की गई। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपस्थित रहकर सेवा कार्य में सहयोग दिया। सभी ने पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार राठी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। शाखा के अध्यक्ष मनीष गर्ग ने कहा कि भारत विकास परिषद सदैव सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। भीषण गर्मी में छाछ वितरण जैसा सेवा कार्य मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम में आभार सचिव प्रमोद मालूम ने किया कार्यक्रम में परिषद के अनेक सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। छाछ वितरण सेवा को लोगों ने सराहा तथा परिषद के इस जनहितकारी प्रयास की प्रशंसा की।