*KHABAR : नीमच में दाना गली हिट एंड रन का खुलासा! CCTV में कैद तेज रफ्तार सेंट्रो कार जब्त, चालक की तलाश तेज, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 1, 2026, 3:06 pm Technology

नीमच के दाना गली चौराहे पर दो दिन पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तेज रफ्तार सेंट्रो कार द्वारा एक्टिवा सवार महिला अनीता छाजेड़ को जोरदार टक्कर मारने का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामले ने काफी तूल पकड़ा था। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया था, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। अब कैंट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित सेंट्रो कार को नगर पालिका स्विमिंग पूल क्षेत्र से बरामद कर जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन राजेंद्र कुमार यादव के नाम पर दर्ज बताया जा रहा है, जो पेशे से पटवारी बताए जा रहे हैं और फिलहाल शहर से बाहर हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था और दुर्घटना किसके द्वारा की गई। सीसीटीवी फुटेज, वाहन की स्थिति और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। कैंट थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषी व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });