*KHABAR : नीमच गौरव दिवस कार्यक्रम 3 जून को स्वच्छता एवं देशभक्ति से ओतप्रोत होंगे कार्यक्रम, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 1, 2026, 8:14 pm Technology

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 3 जून को नीमच गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छता एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने बताया कि 1857 की स्वतंत्रता संग्राम क्रांति मे पहली गोली 3 जून को नीमच से चली थी। इसी कारण 3 जून को नीमच गौरव दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।इस अवसर पर शहर के शहीद स्मारकों, महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं सर्किल पर आकर्षक सजावट के साथ ही 3 जून को प्रातः 8:00 बजे शहीद पार्क नीमच सिटी पर शहीदों को नमन करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा एवं शाम को 7:00 बजे क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल एवं जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष रंजना करण सिंह परमाल, नपा सभापति नीरज अहीर, मनोहर मोटवानी, दारा सिंह यादव,कुसुम अशोक जोशी,धर्मेश पुरोहित, छाया जायसवाल तथा समस्त पार्षदगणो के विशेष आतिथ्य में अटल सभागृह टाउन हॉल में देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। बामनिया ने समस्त जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण एवं गणमान्य नागरिकों से उपरोक्त कार्यक्रमों में उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने का अनुरोध किया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });