*KHABAR : “दो कौड़ी” वाले वार के बाद नीमच में जीतू की हुंकार! कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन पर टिकी प्रदेश की सियासत, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 1, 2026, 3:10 pm Technology

नीमच | मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों शब्दों की तलवारें चल रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब नीमच तक पहुंच गई है। एक तरफ मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक मंच से जीतू पटवारी को “दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष”, “रद्दी अध्यक्ष” और “टपोरी लाल” कहकर निशाना बनाया, तो दूसरी ओर कांग्रेस इसे प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं बल्कि पूरी पार्टी का अपमान बता रही है। इसी सियासी घमासान के बीच नीमच में कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू होने जा रहा है, जिसमें जीतू पटवारी, हरीश चौधरी, मीनाक्षी नटराजन, विक्रांत भूरिया समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। करीब एक दशक बाद जिले में हो रहे इस बड़े आयोजन को कांग्रेस संगठन में नई जान फूंकने की कवायद बता रही है, लेकिन राजनीतिक जानकार इसे भाजपा-कांग्रेस की बढ़ती सियासी टक्कर के बीच शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देख रहे हैं। सबसे ज्यादा निगाहें जीतू पटवारी के संबोधन पर टिकी हैं। सवाल यह है कि क्या “दो कौड़ी” वाले बयान का जवाब नीमच की धरती से दिया जाएगा? क्या कांग्रेस इस मंच से भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलेगी? और क्या प्रशिक्षण शिविर राजनीतिक जवाबी हमले का अखाड़ा बनेगा? इन सवालों के जवाब पर अब पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });