*KHABAR : भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की बैठक संपन्न, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 1, 2026, 8:26 pm Technology

भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की एक अति आवश्यक बैठक तपोभूमि कार्यालय पर रविवार को संपन्न हुई जिसमें आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष वंदना जी खंडेलवाल, जावद विधायक ओमप्रकाश जी सखलेचा , प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेंद्र भटनागर, हेमंत हरित, तीनों महामंत्री धन सिंह केथवास, अशोक विक्रम सोनी, नरेंद्र मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव जी चोपड़ा, मंचासीन रहे। सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियो द्वारा भारत माता, पार्टी के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने प्रदेश नेतृत्व अनुसार कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के अंतर्गत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क और सेवा अभियान के अंतर्गत 5 जून पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके अंतर्गत गांव गांव में प्रत्येक बूथ पर जन संवाद और चौपाल, मीडिया संवाद, जन कल्याण शिविर, पर्यावरण संरक्षण के तहत एक पेड़ मां के नाम ,सामूहिक योग, सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों की प्रदर्शनी, प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम, आदि रहेंगे। बैठक को विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर ने भी संबोधित किया ।बैठक में अपेक्षित श्रेणी के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री धन सिंह केथवास ने किया । । उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा दी गई।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });