*KHABAR : कमल के फूलों से सजा दरबार... बाबा किलेश्वर के चरणों में झुका मालवा, अशोक अरोरा ने रचा भक्ति का अनुपम अध्याय, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 3, 2026, 8:50 pm Technology

नीमच | पुरुषोत्तम मास में नीमच का प्राचीन किलेश्वर महादेव मंदिर उस समय भक्ति, आस्था और दिव्यता का केंद्र बन गया, जब मालवा अंचल के प्रख्यात समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने सैकड़ों कमल पुष्पों से बाबा किलेश्वर का विशेष श्रृंगार और महाअर्चन कराया। कमल की सुगंध से महकते गर्भगृह, वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बना कि श्रद्धालु देर तक मंत्रमुग्ध होकर निहारते रहे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाले अशोक अरोरा ने स्वयं विधि-विधान से जलाभिषेक, पूजन और कमल अर्पण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ इस बात की गवाह बनी कि जब सेवा, श्रद्धा और समर्पण एक साथ जुड़ते हैं तो आस्था केवल पूजा नहीं रहती, बल्कि जन-जन के लिए प्रेरणा बन जाती है। पुरुषोत्तम मास के इस विशेष अवसर पर बाबा किलेश्वर का दिव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं अशोक अरोरा की इस पहल को धर्म और समाज के प्रति उनके समर्पण का एक और सशक्त उदाहरण माना जा रहा है। भक्ति के इस अलौकिक आयोजन ने पूरे शहर को शिवमय बना दिया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });