*KHABAR : खाद्य एवं औषधि प्रशासन टिम की कार्यवाही, फल फ्रूट विक्रेता, दूध डेयरी के निरीक्षण एवं नमूना कार्यवाही की गई।, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 2, 2026, 7:37 pm Technology

नीमच | जिला कलेक्टर नीमच एवं अपर कलेक्टर नीमच के निर्देश अनुसार डॉ दिनेश प्रसाद CHMO पदेन उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन नीमच के मार्गदर्शन में फल विक्रेता, दूध डेयरी के निरीक्षण एवं नमूना कार्यवाही की गई। विवरण निम्नानुसार है। 1 फर्म अतीक फ्रूट मर्चेंट नीमच का आकस्मिक निरीक्षण कर तरबूज का नमूना लिया गया। 2 फर्म अनवर हुसैन एंड ब्रदर्स का आकस्मिक निरीक्षण कर बादाम आम का नमूना लिया गया। 3 फर्म बालाजी दूध डेयरी नीमच का आकस्मिक निरीक्षण कर घी के 2 नमूने लिए गए। 4 वाहेगुरु फ्रूट्स का आकस्मिक निरीक्षण कर बादाम आम का नमूना लिया गया। 5 शकील एंड ब्रदर्स नीमच का आकस्मिक निरीक्षण कर दसेरी आम का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान फ्रूट विक्रेताओं के यहां प्रतिबंधित कार्बाइड आदि नहीं पाया गया। लिए गए नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत विधि अंतर्गत कार्य की जाएगी। कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीमच राजू सोलंकी एवं यशवंत कुमार शर्मा की टीम द्वारा की गई

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });