*KHABAR : एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उपलब्ध करवाने वाले एवं प्राप्त कर्ता फरार 02 आरोपीगण को गिरफ्तार करने में रतनगढ पुलिस को मिली सफलता, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 2, 2026, 8:32 pm Technology

नीमच | उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज रतलाम निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा थाना रतनगढ के अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपीगण (01) ईश्वर पिता लालूराम धाकड उम्र 22 साल निवासी ग्राम काकंरिया तलाई पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.). (02) लक्ष्मण पिता दुर्गालाल भील उम्र 23 साल निवासी ग्राम मोड का निम्बाहेडा पुलिस थाना आसिन्द जिला भीलवाडा (राजस्थान) को पकडने में सफलता प्राप्त की है। घटना का विवरण दिनांक 31.05.2026 को आरोपी कमलेश पिता ईश्वरलाल गुर्जर उम्र 23 साल निवासी ग्राम सिडीयास पुलिस थाना माण्डल जिला भीलवाडा (राजस्थान) के कब्जे से कुल 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय एक काले रंग की होण्डाई वेन्यू कार नम्बर RJ 06 CG 9814 के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लाने ले जाने के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले आरोपी ईश्वर पिता लालूराम धाकड उम्र 22 साल निवासी ग्राम काकरिया तलाई पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) व अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा प्राप्त कर्ता आरोपी लक्ष्मण पिता दुर्गालाल भील उम्र 23 साल निवासी ग्राम मोड का निम्बाहेडा पुलिस थाना आसिन्द जिला भीलवाडा (राजस्थान) को मुखबीर सूचना पर दिनांक 01.06.2026 को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपीगणों से पुलिस की रैंकी (नजर रखने वाले लोगो) व अन्य स्त्रोतो के संबंध में पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। गिरफ्तार आरोपीगण :- 01. ईश्वर पिता लालूराम धाकड उम्र 22 साल निवासी ग्राम काकरिया तलाई पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) 02. लक्ष्मण पिता दुर्गालाल भील उम्र 23 साल निवासी ग्राम मोड का निम्बाहेडा पुलिस थाना आसिन्द जिला भीलवाडा (राजस्थान) उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूरालाल भाबर थाना प्रभारी रतनगढ व उनकी टीम तथा प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दे सायबर सेल नीमच की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });