*KHABAR : गांधी सागर जलाशय के रामपुरा बैकवाटर में 8 जून को होगा बाढ़ राहत-बचाव का मॉकड्रिल, होमगार्ड व एसडीआरएफ की टीमें करेंगी संयुक्त अभ्यास, कलेक्टर के निर्देश पर तैयारियां पूर्ण, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 6, 2026, 3:48 pm Technology

नीमच | वर्षा प्रारंभ होने से पूर्व गांधी सागर बांध के जलाशय में बाढ़, राहत व बचाव संबंधी *मॉकड्रिल 08 जून 2026 को रामपुरा क्षेत्र स्थित बैकवाटर में आयोजित किया जाएगा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा यह अभ्यास किया जाएगा। विभागवार दायित्व निर्धारित: अपर कलेक्टर श्री बी एस कलेश द्वारा जारी आदेशानुसार मॉकड्रिल के सफल संचालन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं: एसडीएम मनासा* नोडल अधिकारी एवं तहसीलदार रामपुरा** सहायक नोडल अधिकारी रहैगे। डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड* बोट, नाव, हेलमेट, लाइफ जैकेट सहित आवश्यक उपकरण व स्वयंसेवक थाना प्रभारी रामपुरा* आवश्यक पुलिस फोर्स टीम CMO रामपुरा** टेंट, पेयजल, स्वल्पाहार, फायर ब्रिगेड, साउण्ड सिस्टम की व्यवस्था करेंगे CEO जनपद मनासा* बैनर, पोस्टर, बैठक व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, सरपंच-पंच को बुलाना *BMO मनासा* एम्बुलेंस, डॉक्टर, पैरामेडिकल टीम एवं आवश्यक मेडिसिन *सहायक संचालक मत्स्य* पर्याप्त तैराक एवं नाव-बोट की व्यवस्था उद्देश्य: यह मॉकड्रिल वर्षाकाल में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने, राहत-बचाव कार्यों में समन्वय स्थापित करने तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर समस्त व्यवस्थाओं के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });