*KHABAR : बारिश, अंधेरा और पीछा: सीबीएन नीमच ने 186.680 किलोग्राम डोडाचूरा सहित तस्कर को दबोचा, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 6, 2026, 6:31 pm Technology

नीमच | मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की मध्यप्रदेश इकाई (CBN), को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उप नारकोटिक्स आयुक्त (डीएनसी) कार्यालय, नीमच को प्राप्त विशिष्ट गुप्त सूचना के आधार पर सीबीएन अधिकारियों ने दिनांक 04 जून 2026 की देर रात्रि एक साहसिक कार्रवाई करते हुए 186.680 किलोग्राम डोडाचूरा (पॉपी स्ट्रॉ) जब्त किया तथा एक तस्कर को गिरफ्तार किया। प्राप्त सूचना के अनुसार एक सिल्वर रंग की हुंडई आई-20 कार में अवैध रूप से डोडाचूरा परिवहन किया जा रहा था। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सीबीएन नीमच की एक विशेष टीम गठित कर ग्राम जालीनेर, तहसील मनासा, जिला नीमच के समीप निगरानी स्थापित की गई। संदिग्ध वाहन की पहचान कर उसे रोकने का प्रयास किया गया, किंतु चालक ने वाहन भगाने का प्रयास करते हुए सीबीएन टीम के वाहन को टक्कर मार दी। पलटकर भागने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार समीपस्थ नहर में जा फंसी। इसके बाद वह अंधेरे एवं वर्षा का लाभ उठाकर खेतों की ओर भाग निकला। सीबीएन अधिकारियों ने उसका पीछा किया और कीचड़युक्त खेतों में लंबी दौड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके उपरांत नहर में फंसी कार को बाहर निकालकर तलाशी ली गई, जिसमें छिपाकर रखे गए 11 काले प्लास्टिक बैगों से कुल 186.680 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात मादक पदार्थ एवं वाहन को जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });