BIG BREAKING : मंदसौर से चिंतपूर्णी माता मंदिर के दर्शन के लिए निकली बस, लौटते समय 34 श्रद्धालुओं से भरी बस हिमाचल प्रदेश में अनियंत्रित होकर पलटी, 11 लोग हुए घायल, 2 की हालात नाजुक, पढ़े खबर

MP 44 NEWS August 26, 2022, 4:39 pm Technology

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के 34 श्रद्धालुओं से भरी बस हिमाचल प्रदेश में पलट गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी यात्री हिमाचल के चिंतपूर्णी माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे, तभी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा शुक्रवार को अम्ब उपमंडल के मुबारकपुर के पास हुआ। श्रद्धालु मंदसौर के बोरखेड़ी चारण गांव के रहने वाले हैं।

हादसे में घायल लोगों हिमाचल प्रदेश के अम्ब अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दो लोगों को यहां से ऊना सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें बस ड्राइवर पुष्पराज (59) और महिला गोपाली बाई (50) शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि श्रद्धालु मंदसौर से चिंतपूर्णी माता मंदिर के दर्शन करने गए थे। यहां से लौटते समय बस हादसे का शिकार हो गई। बस में 34 लोग सवार थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अम्ब अस्पताल में पहुंचाया।

18 अगस्त को मंदसौर से रवाना हुए थे

बस में सवार महिला गटू बाई ने कहा कि वे सभी 18 अगस्त को घर से विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए निकले थे। शुक्रवार को वह चिंतपूर्णी पहुंचे थे। यहां माथा टेकने के बाद कुरुक्षेत्र जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। एक्सीडेंट के बाद जाम लगा, पुलिस ने खुलवाया

हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे अम्ब थाना के एसएचओ ने कहा कि सूचना के बाद स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचा। यहां जाम को खुलवाया गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बस अनियंत्रित होने से रोड पर पलटी, लेकिन फिर भी पूछताछ करेंगे। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब तक घायलों के नाम सामने आए

नरसिंह (35) पुत्र जेताराम
सुनील (19) पुत्र गोपाल
रुकमणी बाई (60) पति जेतराम
प्रेम बाई नरसिंह (33)

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });