KHABAR : आर्मी फैंस रक्तदान टीम जिला नीमच व रक्तसेवा हिन्दुस्तान आँल इंडिया ब्लड हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ 61 युनिट रक्तदान, रक्तदाताओ ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा, पढ़े खबर

MP 44 NEWS September 10, 2022, 8:39 pm Technology

नीमच। आर्मी फैंस रक्तदान टीम जिला नीमच व रक्तसेवा हिन्दुस्तान आँल इंडिया ब्लड हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 10 सितंबर 22 को स्व. विकास जी प्रजापति (5158) के जन्म जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय रेड क्रॉस ब्लड बैंक नीमच मे प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक संपन्न हुआ | रक्तदान शिविर रक्तसेवा हिदुंस्तान के नीमच जिलाध्यष अर्जुन सेन भरभडिया ,आर्मी फैंस रक्तदान टीम जिला नीमच के जिलाध्यष रवि गौड़ नीमच ,जिला उपाध्यक्ष कैलाश पाटीदार नीमच ,ब्लड बैंक से सत्येंद सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ |शिविर में संस्था के सक्रिय रक्तवीरों ने 61 युनिट रक्तदान किया | शिविर में आर्मी फैंस रक्तदान जिला नीमच के संस्थापक दुर्गेश मीणा बैसला , लोकेश जी प्रजापत ,विकास जी ,बंटी आंजना केसुंदा ,कुलदीप सिंह, सुनील शर्मा भरभडिया , पंकज पाटीदार भरभडिया, अर्जुन सेन भरभडिया का विशेष योगदान रहा |रवि गौड़ नीमच ,अर्जुन सेन भरभडिया ,कैलाश पाटीदार नीमच ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर प्रारम्भ किया |शिविर में प्रत्यक्ष ,अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग करने वाले, रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों व ब्लड बैंक नीमच के सभी स्टाँफ सदस्यों का आभार अर्जुन सेन भरभडीया ने वक्त किया |

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });