KHABAR : चारो धाम यात्रा सम्पन्न होने के प्रश्चात नगर आगमन पर माहेश्वरी समाज का हुआ ढोल ढमाको की थाप पर स्वागत सम्मान, पढ़े खबर

MP 44 NEWS September 16, 2022, 8:41 pm Technology

जावद । धार्मिक, सामाजिक क्षेत्रो में अग्रणी रहने वाले माहेश्वरी समाज संरक्षक कमलेश अर्चना सारडा, योगी युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष नारायण सोमानी, माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष श्याम सारडा ने समाज के वरिष्ठ रमेशचंद्र गायत्री सारडा, कृष्णप्रकाश मधू सारडा, राजेंद्र कौशल्या सारडा, गोपाल कौशल्या भूतडा, बंटक राजा देवी झंवर, मंजू देवी राठी, रमा मूंदडा सभी यात्रियों को उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम, श्री केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री चारो धाम यात्रा सुमंगलमय सम्पन्न होकर जावद आगमन पर बस स्टैंड स्थित श्री बटकेश्वर महादेव मंदिर पर ढोल ढमाको की थाप पर माला पहनाकर, केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत करके सम्मान किया गया। महादेव जी का आकर्षण श्रृंगार पूजारी मोहित व्यास ने किया। ढोल ढमाको की थाप पर बस स्टैंड, शास्त्री चौक, श्री परकोटा हनुमान मंदिर, नीमच दरवाजा श्री रामानुज कोट मंदिर पहुंचकर रघुनाथजी भगवान के दर्शन करके लक्ष्मीनाथ मार्ग, लक्ष्मीनाथ चौक स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचे, दर्शन करके प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर योगी युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष नारायण सोमानी, माहेश्वरी समाज संरक्षक कमलेश सारडा, युवा संगठन अध्यक्ष श्याम सारडा, वरिष्ठ कमल भूतडा, रामानुज सोमानी, चंद्रप्रकाश सारडा, अजय सारडा, देव सारडा, सुशील पोरवाल, पिंटू राठी, विनय भूतडा, गोपाल सोमानी आदि महिला, पुरूष भक्तजन मौजूद रहे। आभार श्याम सारडा ने माना।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });