KHABAR : शारदीया नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं का हुआ सम्मान, जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा- सुनहरे भविष्य का आधार हैं बेटीयां -

MP 44 NEWS September 26, 2022, 8:26 pm Technology

नीमच | आज 26 सितंबर शारदीया नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर दोपहर 2:00 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय जिला चिकित्सालय में आराध्या वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं के सम्मान में निरंतर जारी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संस्था संयोजिका एडवोकेट मीनू लालवानी ने बताया कि आज कन्याओं को जन्म देने वाली नौ माताओं का हमारे द्वारा सम्मान किया गया है और उपहार स्वरूप उन्हें बच्चौ के लिए कपड़े, खिलौने, दलिया, बिस्कुट आदि पौष्टिक आहार भेंट किए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार ने कहा कि मां के अनेक रूप हैं मां हर रूप में मार्गदर्शक हैं मां हैं तो कल हैं मां हैं तो कुल हैं मां का एक रुप में बेटी हैं तो मां तो का एक रूप बहन हैं मां का एक रूप बहू हैं तो मां का एक रूप बुआ हैं मां हर रूप में हर स्वरूप में पुज्नीय हैं मां त्याग और बलिदान कि मुर्ति है तो ज़रूरत पड़ने पर वह दुर्गा और काली भी बन सकती हैं आराध्या वेलफेयर सोसाइटी का प्रयास बहुत ही सराहनीय हैं और समाज में जनजागृति लाने वाला कार्य हैं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पाटीदार ने कहा कि सुनहरे भविष्य का आधार बेटीयां हि हैं धर्म व संस्कृति में बेटी को जन्म देने वाली माता का सम्मान सर्वश्रेष्ठ संस्कारों में से एक माना गया हैं नवरात्रि में दुर्गा पूजा उसी का उदाहरण हैं उन्होंने कहा कि नवरात्रि में हम कन्या पूजन कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं यह कन्या के जन्म का ही प्रताप हैं कि बेटी के जन्म को सुख और समृद्धि सौभाग्य का आगमन माना जाता हैं | संस्था संयोजिका ने बताया कि आज संस्था को रोहिड़ा परिवार का सहयोग मिला एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार, विशेष अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेश नागदा, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल, संस्था संयोजिका एडवोकेट मीनू लालवानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसुदन राजोरा, भाजपा नेता चन्द्रप्रकाश मोमू लालवानी, समाजसेवी श्रीमती मीना रोहिड़ा, शोभना रोहिड़ा, ज्योति रोहिड़ा, प्रियंका पर्खिया, राधिका मिश्रा, विशाखा साहू, रितु साहनी, सुरेश साहनी, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन यादव, विशाल व्यास, सरपंच कन्हैयालाल मेघवाल, ओमप्रकाश पुनर, आयुष कोठारी, पंकज बैरागी, योगेश पर्खिया, शुभम चौहान, सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे |

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });