KHABAR : जावद महाविद्यालय के स्वयंसेवको द्वारा एन एस एस साहसिक गतिविधि शिविर में किया जा रहा विक्रम विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व, पढ़े खबर

MP 44 NEWS September 28, 2022, 12:29 pm Technology

जावद। गवर्नमेंट महात्मा गांधी महाविद्यालय जावद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्वयंसेविका मनीषा जोशी तथा स्वयंसेवक लक्ष्यराज सिंह शक्तावत युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के साहसिक गतिविधि शिविर (एडवेंचर कैंप) में हिमाचल प्रदेश पोंग डैम हिमाचल प्रदेश में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। शिविर गतिविधियां मुख्यरूप से नाव चलाना, तेराकी तथा बाढ़ संबंधित आपदा प्रबंधन के विभिन्न गुणों से स्वयंसेवकों को अवगत कराना तथा आपदा के समय जन सेवा हेतु तैयार किया जाना हैं इस विशेष उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.एल. अहिर, रासेयो जिला संगठक डॉ .एम .एस. सलूजा रासेयों कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय कुमार पंवार, डॉ .एन .के. पाटीदार प्रो. राजेश मुजाल्दा, डॉ. आर.के. पेंसिया, गोपाल तिवारी, कविता शर्मा तथा समस्त महाविद्यालय परिवार ने दोनों स्वयंसेवको को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });