KHABAR : नीमच जिला शतरंज संघ में सत्येंद्र सिंह राठौड़ (पतलासी) अध्यक्ष व कृष्णा शर्मा सचिव नियुक्त, पढ़े खबर

MP 44 NEWS October 7, 2022, 3:48 pm Technology

नीमच। नीमच जिला शतरंज संघ में सत्येंद्र सिंह राठौड़ (पतलासी) को अध्यक्ष व कृष्णा शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति चेस डेवलपमेंट एसोसिएशन मप्र (शतरंज विकास संघ मप्र) के चेयरमैन गुरमीत सिंह ने नीमच जिला शतरंज संघ में सत्र 2022-2023 के लिए की है। राठौड़ व शर्मा की नियुक्ति से जिले में शतरंज खेल को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। साथ ही शतरंज प्रतियोगिताओं के आयोजन में उनकी काफी अहम भूमिका रहेगी एवं शहर व जिले में शतरंज की विधा से जुड़ी प्रतिभाओं को जिला स्तर पर एक मंच मुहैया हो सकेगा। नीमच जिला शतरंज संघ में श्री राठौड़ व श्री शर्मा की नियुक्ति से जिले में हर्ष का माहौल है एवं परिचितों व ईष्ट मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है। यह जानकारी चेस डेवलपमेंट एसोसिएशन मप्र (शतरंज विकास संघ मप्र) के प्रदेश सचिव श्री रवि श्रीवास्तव ने दी। नीमच जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री राठौड़ व सचिव श्री शर्मा ने बताया कि संघ के माध्यम से जिले में शतरंज को बढ़ावा देने व शतरंज से जुड़े खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे। आगामी दिनों में जिले में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });