BIG-NEWS : 25 हजार मंदिरों में एक साथ भजन-कीर्तन, सरकार का आदेश- टीवी की व्यवस्था करें; 11 को उज्जैन से PM का भाषण LIVE दिखाएंगे, मनासा कन्याशाला हॉल में महाकॉल लोक कार्यक्रम तैयारियों के संबंध में हुई बैठक, विधायक अनिरूद्ध माधव मारू बोले- महाकाल लोक कार्यक्रम को हमे दीप उत्सव की तरह मनाना हैं

MP 44 NEWS October 7, 2022, 3:54 pm Technology

मनासा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व संभाला। तब से परिवर्तन देखने को मिला है। भगवान के प्रति आस्था बड़ी है। प्रभु श्री राम के मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा हैं। 11 अक्टूबर को उज्जैन में नव निर्मित विस्तारित ”महाकाल लोक“ का प्रधानमंत्री श्री मोदी लोकार्पण करेंगे। शाम 6.00 बजे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। हम सभी कार्यक्रम के साक्षी बनकर इसे भव्यता प्रदान करना हैं। महाकाल लोक कार्यक्रम को हमे दीप उत्सव की तरह मनाना हैं। यह बात अनिरूद्ध माधव मारू ने कही। वह मनासा कन्याशाला में आयोजित पुजारी, सरपंच और सचिव की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा प्रत्येक पंचायत, शहर एवं गांव स्तर पर प्रमुख मंदिरों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। मंदिरों की साफ सफाई, रंगाई पुताई एवं प्रकाश की व्यवस्था उन्हे सजाना है। कहा गांव में एक दिन पहले 10 अक्टूबर को प्रभात फैरी निकालना है। महाकाल लोक कार्यक्रम के दिन मंदिरों में भजन कीर्तन, सुंदर कांड पाठ का आयोजन होगा। एसडीएम पवन बारिया और गोपाल परिहार के कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सीईओ डीएस मेशराम, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल डांगी, मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, गोपाल गुर्जर, मुकेश डांगी, मदन रावत, सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ, तहसीलदार एमएल वर्मा, पुजारी संघ अध्यक्ष गोविंद उपाध्यय, विजय शर्मा, बगदीराम गुर्जर, नितिन श्रीमाल आदि उपस्थित थे। हर पंचायत से हो उपस्थिति

11 अक्टूबर को उज्जैन में होने वाले कार्यक्रम में हर पंचायत की उपस्थिति हो। प्रत्येक पंचायत कम से कम एक गाड़ी अवश्य पहुंचे और वहां महाकॉल लोक कार्यक्रम के साक्षी बने। यह बात विधायक मारू ने बैठक में उपस्थित पंचायत सरपंच सचिव से कहीं। 856 करोड से वाला महाकॉल लोक

उज्जैन महाकाल में 856 करोड की लागत वाली इस योजना के प्रथम चरण में करीब 350 की करोड की लागत से मंदिर परिसर का विस्तार एवं सौंदर्यीकरण किया गया है। अब मंदिर परिसर 2.82 हेक्टेयर से बढ़कर 47 हेक्टेयर हो गया हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को शाम 6 बजे नव निर्मित विस्तारित परिसर ”महाकाल लोक“ का लोकार्पण करेंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });