मनासा। बारिश से किसानों की फसलों का नुकसान हुआ हैं। लगातार सभी जगह से समाचार मिल रहे है फसले नष्ट हो गई है तुरंत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से इस विषय में चर्चा की हैं। कलेक्टर मयंक अग्रवाल से चर्चा कर प्रशासनिक अमले को सक्रीय किया और सर्वे का काम शुरू करा दिया हैं। मजिरिया के किसानों के बीच मैंने स्वयं पहुंच नुकसानी का सर्वे किया। वास्तविक रूप से बारिश से शत प्रतिशत नुकसान हुआ हैं। मुख्यमंत्री से अपील की किसानों को फसल बीमा और मुआवजा की राशि का लाभ मिले। जिससे किसानों को राहत मिलेगी। किसान चिंतित ना हो। भाजपा सरकार किसानों की सरकार है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह उनके साथ खडे हैं। किसानों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
यह बात विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने कहीं। वह मजिरिया में फसल नुकसानी का सर्वे करने पहुंचे थे। उन्होने किसानो के साथ खेतों में जाकर बारिश से नष्ट हुई फसलों की स्थिति देखी। बारिश से खेतों में पानी भर गया है। खेतों में काटकर रखी सोयाबीन की पूरी फसल खराब हो चुकी है। वहीं खड़ी फसले भी पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। विधायक मारू ने उपस्थित तहसीलदार, पटवारी और सर्वे टीम को निर्देशित किया। कोई किसान सर्वे से वंछित नहीं रहे। सर्वे के आधार पर नुकसानी का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसलिए कोई भी अधिकारी कर्मचारी लापरवाही नहीं बरते।
विधायक मारू ने कलेक्टर मयंक अग्रवाल से चर्चा कर एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी को खेतो में भेज दिया हैं। सर्वे के लिए कृषि, राजस्व एवं उद्यानिकी विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया जा रहा हैं। जो खेतों में पहुंच सर्वे कर नुकसानी का आंकलन करेगी। सभी जगह नुकसानी का सर्वे होगा और किसानों को मुआवजा अथवा फसल बीमा का लाभ मिलेगा।