BIG_NEWS : मेवाड़ यूनिवर्सिटी में अफरीना ने की सुसाइड, यूनिवर्सिटी के एक युवक से थी परेशान, शव के गले पर नाखून के भी निशान, परिजनों ने जताई मर्डर की आशंका, अब पुलिस जुटी जांच में, पढ़े खबर

MP 44 NEWS October 9, 2022, 11:48 am Technology

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ यूनिवर्सिटी में शुक्रवार रात जम्मू कश्मीर की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। हॉस्टल की चौथी मंजिल के एक कमरे में शनिवार सुबह 7 बजे उसका शव मिला। कहा जा रहा है कि यूनिवर्सिटी का एक लड़का उसे परेशान करता था। हादसे के बाद से वह फरार है। सुसाइड से पहले छात्रा ने अपनी मां को कॉल किया था। उसने कहा था कि वह परेशान है। किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए पुलिस जांच की बात कह रही है। उधर, परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला चित्तौड़गढ़ के गंगरार क्षेत्र का है।

गंगरार थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि जम्मू कश्मीर की रहने वाली अफरीना बानू फिरदौस (21) ने सुसाइड किया है। वह बैचलर ऑफ रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी (BRIT) की 3rd सेमेस्टर की स्टूडेंट थी। पन्नाधाय गर्ल्स हॉस्टल के फर्स्ट फ्लोर स्थित 9 नंबर कमरे में अपनी कजिन सिस्टर खुशबू फैजल के साथ रहती थी। शनिवार सुबह खुशबू जागी तो अफरीना कमरे में नहीं मिली। काफी देर तक वापस नहीं आने पर आस-पास तलाश की। पता नहीं चलने पर यूनिवर्सिटी स्टाफ को जानकारी दी। स्टूडेंट और स्टाफ ने हॉस्टल का एक-एक कमरा देखा। 4rth फ्लोर का एक खाली रूम अंदर से बंद था। शक होने पर लॉक तोड़कर देखा तो अफरीना पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई थी। फौरन पुलिस को जानकारी दी गई। इस दौरान यह भी सूचना मिली कि 3rd फ्लोर पर रहने वाली एक छात्रा ने उसे फंदा लगाते हुए देखा था। वह छात्रा कौन है, इसके बारे में पुलिस कुछ भी नहीं बता रही।

मरने से पहले मां को किया फोन

पुलिस ने बताया कि अफरीना के पिता फिरदौस अह मीर को हादसे की जानकारी दी गई। तब पता चला कि अफरीना ने शुक्रवार रात को अपनी मां से बात की थी। मां को बताया था कि वह काफी टेंशन में है। हालांकि बात क्या थी, इस बारे में अभी पता नहीं चला है। शव को जिला हॉस्पिटल में रखवाया गया है। शनिवार शाम कश्मीर से परिवार वाले भी चित्तौड़गढ़ पहुंच गए थे। यूनिवर्सिटी के लड़के से थी परेशान

अफरीन के दोस्तों का कहना है कि उसे कई दिनों से यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला ही एक लड़का परेशान कर रहा था। उससे अफरीना काफी परेशान हो चुकी थी। सुसाइड के बाद से ही लड़का फरार है। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

दो महीने पहले भी कश्मीरी स्टूडेंट ने किया था सुसाइड

मेवाड़ यूनिवर्सिटी में दो महीने में सुसाइड का यह दूसरा मामला है। 17 अगस्त को भी B.Sc. फर्स्ट ईयर के कश्मीरी स्टूडेंट इंद्रजीत पुत्र विद्याराम शर्मा ने सुसाइड कर लिया था। जांच में डिप्रेशन के चलते सुसाइड करना बताया गया था। उसके रूममेट कजिन भाई रोहित शर्मा ने डिप्रेशन की बात से इनकार किया था।

मर्डर की आशंका जताई

कश्मीर से आए अफरीन बानो के मामा हिलाल अकबर लोन ने शव को देखने के बाद बताया कि यह 100 प्रतिशत मर्डर है। अफरीन के गले में नाखून के भी निशान हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं मेडिकल बोर्ड से ही इसका पोस्टमॉर्टम कराया जाए। हमें सीसीटीवी फुटेज दिखाई जाए।

उन्होंने पुलिस पर भी विश्वास जताया है। उन्होंने बताया कि अफरीन 2 महीने पहले ही घर आई थी। रोज घर वालों से बात होती थी। इस दौरान डिप्रेशन जैसी कोई बात नहीं थी। अगर शुक्रवार रात को कोई बात हुई होगी तो इस बारे में मुझे पता नहीं।

कुछ साल पहले डूबकर हुई थी भाई की मौत

हिलाल अकबर लोन ने बताया कि अफरीन के माता-पिता अभी इस कंडीशन में नहीं है कि बात कर सकें और खुशबू फैजल से भी अभी तक मिलना नहीं हुआ। मिलकर ही सारी बात की जाएगी। उन्होंने बताया कि अफरीन का एक भाई भी था, जो 5 से 6 साल पहले एक तालाब में नहाने के दौरान डूब गया। अफरीन इकलौती बेटी थी। उसके पिता फिरदौस अह मीर किसान हैं। सीसीटीवी कैमरा नहीं होने पर जताई आपत्ति

हिलाल अकबर लोन ने बताया कि हमारे ही परिवार में से कई लोगों ने बताया है कि अफरीन सुबह 6 बजे भी फेसबुक पर ऑनलाइन थी। जब 7 बजे के करीब पता चला तो हम 10 बजे ही कश्मीर से निकल गए। शाम 5 बजे तक दिल्ली पहुंच चुके थे।

नहीं लगे हैं कैमरे

हिलाल अकबर ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के डीन अकादमी डीके शर्मा से भी सीसीटीवी कैमरे के लिए बात की। डीके शर्मा का कहना है कि गर्ल्स हॉस्टल में किसी भी तरह का कैमरा नहीं लगाया जाता है। इस पर मामा हिलाल अकबर लोन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि लड़कियों के साथ कुछ भी गलत हो सकता है। ऐसे में सीसीटीवी नहीं होने से खुलासा भी कैसे होगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });