KHABAR : फाइट्स ऑफ केनाइटिस द्वारा विश्वपटल पर उभरते हुए सबसे लोकप्रिय खेल मिक्स्ड मार्टिकल आर्ट की प्रतियोगिता FOK-5 के आयोजन का किया प्रेस वार्ता एलान, पढ़े खबर

MP 44 NEWS October 15, 2022, 3:55 pm Technology

नीमच। फाइट्स ऑफ केनाइटिस द्वारा विश्वपटल पर उभरते हुए सबसे लोकप्रिय खेल (MMA) मिक्स्ड मार्टिकल आर्ट की प्रतियोगिता FOK-5 के आयोजन का किया गया एलान, FOK के चेयरमैन देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर मुख्य संरक्षक गीता पटेल और एमएमए दिल्ली के अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह, आयोजन अद्द्यक्ष विभोर आनंद संतोष चोपड़ा , युद्धवीर सिंह एवं वॉइस प्रेसिडेंट विकास शर्मागजेन्द्र शर्मा (कोकु),दीपक गर्ग ने प्रेस वार्ता सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रतियोगिता 18 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली स्थित त्यागराज स्टेडियम में आयोजित की जाएगी जिसमें भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों के खिलाड़ी भी भाग लेते हुए अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे l जिसमें नाइजीरिया, अफगानिस्तान, यूएई, सूडान एवं अन्य देशों के खिलाड़ी होंगे l आयोजन समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि प्रतियोगिता के आयोजन से पहले समूचे दिल्ली एनसीआर के विभिन्न स्कूल, कॉलेज एवं अन्य संस्थाओं में जहाँ महिलाएँ अत्यधिक संख्या में कार्यरत हो ऐसी जगहों पर आत्म रक्षा के विशेष कैम्प निःशल्क रूप से आयोजित किये जाएंगे जिससे की महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों पर अंकुश लग सके l संस्था के पदादिकारियो ने बताया की प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर पेरा मिलेट्री की सर्वश्रेष्ठ संस्था सीआरपीएफ में अपनी सेवाएँ देते हुए शहीद हुए सैनिकों के परिवार के सदस्यों का भी सम्मान किया जाएगा । प्रेस वार्ता के दौरान आज प्रतियोगिता का पोस्टर व टीशर्ट अनावरण कंस्टिट्यूशन क्लब ओफ़ इंडिया, दिल्ली में किया गया.. पीएम मोदी की खेलो के विकास और देश में खिलाड़ियों को सम्मान से खेल जगत के लोग उत्साहित है हाल ही में खेल मंत्रालय के प्रयास से इस खेल की पहचान और मजबूत हुई है सभी ने प्रतियोगिता के आयोजन को युवाओ के भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया और संस्था की समाज के प्रति सोच को सराहा

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });