मंदसौर सुवासरा रोड पर बने टोल प्लाजा से आज सुबह एक यात्री बस असंतुलित होकर टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार करीब पांच यात्री घायल हो गए, जिनका उपचार सीतामऊ स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। हालांकि कोई गंभीर नहीं है।
दरअसल, सीतामऊ के निकट दिलीप बिल्डकॉन के खेरखेड़ा टोल बूथ पर सुबह करीब 10 बजे रुनीजा से चलकर मंदसौर की ओर जा रही जय दुर्गा बस सर्विस नाम की निजी यात्री बस क्रमांक MP14 P0292 अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा पर बने बूथ से टकरा गई।
अचानक हुए इस हादसे से बस में सवार यात्री घबरा गए। वहीं करीब 5 यात्री घायल हो गए जाने से सीतामऊ के अस्पताल ले जाया गया।गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि जो बस टोल प्लाजा से टकराई थी, वह अन्य बस रुट पर चल रही थी। उधर, बस मालिक और टोल बूथ कर्मचारियों के बीच आपसी राजीनामा हो गया। लिहाज टोल कंपनी के कर्मचारियों ने इसकी किसी को शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।