इंदौर। गुरुवार देर रात बाइक एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के पिता पुलिसकर्मी हैं। मृतकों के नाम मयंक अजनारे पिता बावल्या 20 वर्ष निवासी महेश गार्ड लाइन और मयंक तोमर पिता रेवसिंह उम्र 18 वर्ष है। इनका गुरुवार देर रात परदेशीपुरा क्षेत्र की MR4 रोड पर एक्सीडेंट हो गया। दोनों बुलेट पर सवार थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव एमवाय अस्पताल पहुचाए हैं, जहां इनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
रंजीत हनुमान में आग की भट्टी में गिरा मजदूर मौत
रणजीत हनुमान मंदिर पर बुधवार को भट्टी में गिरने से मजदूरी की मौत हो गई। यहां बुधवार को भंडारे का आयोजन था। इसलिए भट्टी जलाई गई थी। गुरुवार को वह भट्टी में पड़ा मिला था। डॉक्टरों ने जलने से उसकी मौत होना बताया है। मृतक का नाम योगेश निवासी परदेशीपुरा है। वह यहां काम करने पहुंचा था। शुरुआती जांच में नींद का झपकी आने के चलते भट्टी में गिरने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया। मामले में मंदिर प्रशासन की तरफ से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।