KHABAR : गौड़ ब्राह्मण समाज समिति की बैठक संपन्न, की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा बोले- सर्व ब्राह्मण समाज जन के सहयोग से शीघ्र पूर्ण होगा श्री परशुराम मंदिर का निर्माण कार्य, पढ़े खबर

MP 44 NEWS November 8, 2022, 11:56 am Technology

नीमच। गौड़ ब्राह्मण समाज समिति (रजि.),नीमच एवं महिला समिति के कार्यकारिणी सदस्यों की संयुक्त बैठक रविवार को दोपहर 3:00 बजे से निर्माणाधीन श्री परशुराम मंदिर, पंचवटी कॉलोनी के पास, नीमच पर रखी गई। गौड़ ब्राह्मण समाज समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा एवं महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा की विशेष उपस्थिति में आयोजित हुई इस बैठक में निर्माणाधीन श्री परशुराम मंदिर का निर्माण कार्य सर्व ब्राह्मण समाज जन के सहयोग से पूर्ण करने एवं मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार पर आकर्षक सिंह द्वार बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही संगठन एवं समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मंदिर निर्माण एवं मंदिर परिसर के सर्वांगीण विकास को लेकर शीघ्र ही एक निर्माण समिति का गठन किया जाएगा। यह सभी प्रक्रिया समिति की आगामी बैठक में सर्वसम्मति से संपन्न होगी। गौड़ ब्राह्मण समाज समिति नीमच के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बैठक में उपस्थित समाज जन को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल के कारण हम विगत 2 वर्षों से कोई गतिविधि आयोजित नहीं कर पाए हैं। साथ ही मंदिर निर्माण के मामले में भी हम काफी पिछड़ गए हैं। लेकिन अब सभी को एक साथ मिलकर पूरी ताकत के साथ खड़ा होना पड़ेगा। तभी जाकर हम सफलता के शिखर पर चढ़ सकते हैं। समिति के कार्यकारिणी सदस्यों की इस बैठक में निर्माणाधीन श्री परशुराम मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण करने, मंदिर की छत से टीन शेड हटाकर आरसीसी की छत बनवाने व आकर्षक शिखर बनाने को लेकर चर्चा हुई। मंदिर परिसर के सिंह द्वार निर्माण को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। समिति अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि मंदिर एवं प्रवेश द्वार का निर्माण गौड़ ब्राह्मण समाज जन के सहयोग से होगा, वही मंदिर परिसर का सर्वांगीण विकास करने हेतु एक ट्रस्ट का गठन किया जाएगा। जिसका नाम सर्व ब्राह्मण सनातनी परशुराम धाम ट्रस्ट फिलहाल तय किया गया है। बैठक में मंदिर निर्माण समिति के गठन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में अध्यक्ष श्री शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजसेवी राजकुमार शर्मा (ठेकेदार) द्वारा अपने पिताजी स्वर्गीय नंदकिशोर जी शर्मा एवं जेष्ठ भ्राता स्वर्गीय श्री शरद कुमार जी शर्मा (ठेकेदार) की स्मृति में सिंह द्वार का निर्माण करने की इच्छा जाहिर की गई जिसे बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। साथ ही महिला समिति द्वारा आगामी 13 नवंबर रविवार को दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव आयोजित करने की सूचना उपस्थित जन को दी गई। इस बैठक में महिला समिति कार्यकारिणी सदस्य संतोष शर्मा, नीतू अवस्थी, अनीता शर्मा, अंबिका शर्मा, अंजू शर्मा, किरण तिवारी, समिति के कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चंद शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, नरेंद्र तिवारी, रामानंद शर्मा, सीताराम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राजू नाकेदार, सुरेश चंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे। बैठक के अंत में समिति अध्यक्ष महेश शर्मा ने आभार माना। उक्त जानकारी समिति के सचिव एवं मीडिया प्रभारी श्रवण शर्मा 'राज' ने दी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });