KHABAR : आराध्या के द्वारा कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं का हुआ सम्मान, नपा अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने कहा- बेटियां भारतीय संस्कृति में देवी का प्रतीक हैं -

MP44NEWS November 11, 2022, 7:13 pm Technology

नीमच | आज 11 नवंबर 4:00 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय जिला चिकित्सालय में आराध्या वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं के सम्मान में निरंतर जारी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संस्था संयोजिका एडवोकेट मीनू लालवानी ने बताया कि आज कन्याओं को जन्म देने वाली 11 माताओं का नपा अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के मुख्य अतिथि में सम्मान किया गया है कन्याओं को जन्मदिन वाली माताओं को मोतीयों की माला पहनाकर कन्याओं के लिए उपहार स्वरूप दलिया, काजू बादाम, मखाने, गजब, गौंद आदि पौष्टिक आहार भेंट किए | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने कहा कि परिवार में कन्या के जन्म को सुख समृद्धि का प्रतिक माना जाता हैं बेटियां सौभाग्य से होती हैं बेटियां भारतीय संस्कृति में देवी का प्रतीक हैं बेटियां भगवान का आशीर्वाद हैं बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाई जानी चाहिए अब वक्त आ गया है समाज को अपनी सोच बदलना चाहिए और बेटियों को भी बेटे के बराबर महत्व देना चाहिए बेटियों को भी बेटों के बराबर समान अधिकार देकर आत्मनिर्भर बनाना चाहिए सुनहरे भविष्य का आधार बेटीयां हि हैं | आराध्या वेलफेयर सोसाइटी का प्रयास बहुत ही सराहनीय हैं और समाज में जनजागृति लाने वाला कार्य हैं धर्म व संस्कृति में बेटी को जन्म देने वाली माता का सम्मान सर्वश्रेष्ठ संस्कारों में से एक माना गया हैं | संस्था संयोजिका ने बताया कि आज संस्था को नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा परिवार का सहयोग एवं अतिथ्य मिला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा अध्यक्षता संस्था संयोजिका एडवोकेट मीनू लालवानी सहित भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. स्वप्निल वघवा, समाजसेवी विक्की छाबड़ा, भाजपा नेता चन्द्रप्रकाश मोमू लालवानी, पुष्कर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विशाल व्यास, ओमप्रकाश पुनर समाजसेवी श्रीमती मीना रोहिड़ा, दिव्या लालवानी, शोभना रोहिड़ा, ज्योति रोहिड़ा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });