KHABAR: सांसद सुधीर गुप्ता बने प्राक्कलन समिति के सदस्य, पढ़े खबर

MP 44 NEWS May 7, 2025, 12:19 pm Technology

मंदसौर - सांसद सुधीर गुप्ता को प्राक्कलन समिति का सदस्य मनोनित किया गया है। इस संबंध में पत्र जारी कर उन्हें 2025-26 की अवधि के लए समिति के सदस्य के रूप में कार्य करने के लिए चुना गया है। समिति के सभापति सांसद संजय जायसवाल होगे। आपको बता दे कि सुधीर गुप्ता 2014 से 2017 तक लोस की प्राक्कलन समिति के सदस्य रहे हैं। इस दौरान उन् होंने पंचायती राज विषय संबंधी उप समिति में भी कार्य किया। इसके अतिरिक्त वे वाणिज्य संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी रहे हैं। अगस्त 2024 में उन्हें मंदसौर, नीमच और रतलाम जिलों की विकास योजनाओं की निगरानी समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था। इसके अलावा संगठनात्मक और लोकतांत्रिक कई दायित्वों का सांसद सुधीर गुप्ता बखूबी निर्वहन कर चुके हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });