नीमच - भारत का संविधान हर व्यक्ति को अपनी जान, माल की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की आजादी देता है लेकिन आज देश में लोकतंत्र की अस्मिता खतरे में है | अभिव्यक्ति की आजादी को कुचला जा रहा है | जो सत्ताधारी पार्टी की नीतियों से सहमत नहीं है उसे जेल में ठूँस दिया गया है | कहीं इडी के छापे पड़वाए जा रहे हैं तो कहीं सीबीआई का शिकंजा है, चारों तरफ कोहराम है, ऐसे में आशा की एक किरण हमारा संविधान है जो हमें हमारे मौलिक अधिकारों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की आजादी देता है | उक्त विचार नीमच जिला कांग्रेस के प्रभारी और पूर्व विधायक हर्ष विधायक गहलोत ने नीमच जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता मीटिंग में व्यक्त किए |
सर्वप्रथम प्रभारी हर्ष विजय गहलोत, जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, जिला संगठन मंत्री बृजेश मित्तल, वरिष्ठ नेत्री मधु बंसल, वरिष्ठ नेता नाथू सिंह राठौर ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया | सभा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी जी ने इस देश को नई दिशा दी है | चार हजार किलोमीटर की पदयात्रा में उन्होंने देश के सर्वहारा वर्ग की तकलीफों को नजदीक से देखा है | जातिगत जनगणना करवाना भाजपा की मजबूरी बना दी, ऐसे जननायक को धन्यवाद |
देश के संविधान को सुरक्षित रखने के लिए नीमच के टाउन हॉल में 10.30 बजे एक जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम आयोजन किया गया है जिसमें जिले के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठे होंगे | सम्मेलन को संबोधित करने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा उमंग सिंगर, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस आनंद चौधरी, पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता दिलीप गुर्जर, नीमच जिला प्रभारी हर्ष विजय गहलोत, सह प्रभारी डीपी धाकड़, राजेश भरावा नीमच पधार रहे हैं |
एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ, पूर्व विधायक, पार्षद, जिला पंचायत और पंचायत समिति के कार्यकर्तागण कार्यकर्ता मिलन समारोह में सादर आमंत्रित हैं | सभा को मंगेश संघई, जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर, चंद्रशेखर पालीवाल, मोनू लोक्स, विनोद दक, विनोद सिंह, श्याम सोनी, राजू गरासिया, ओम प्रकाश राव, मनीष जैन, गोविंद सिंह सांडा, सत्तू लक्षकार, मनीष पोरवाल, मनोहर अम्ब, महेश वीरवाल, विमल शर्मा ने भी संबोधित किया | कार्यक्रम का संचालन जिला व्यापार उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमल मित्तल व वरिष्ठ नेता बृजेश सक्सेना ने किया, आभार वरिष्ठ नेता बबली तंवर में माना |