KHABAR: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, साथी नाबालिग को भी पकड़ा, पिस्टल और मैगजीन बरामद, पढ़े खबर

MP 44 NEWS April 25, 2025, 1:42 pm Technology

चित्तौड़गढ़ की निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध पिस्टल और खाली मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। कोतवाली निम्बाहेड़ा के सीआई राम सुमेर मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। दशहरा मैदान में टीम को 22 वर्षीय सोहनलाल मीना मिला। वह कासोद का रहने वाला है। उसके पास से एक पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद की गई। उसके नाबालिग साथी से भी एक खाली पिस्टल मैगजीन जब्त की गई है। पुलिस ने सोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग को भी हिरासत में ले लिया गया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोहनलाल को दो दिन की पुलिस हिरासत में लिया है। अवैध पिस्टल और खाली मैगजीन के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });